Thursday 30-Apr-2026

IND vs AUS 1st test: यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ बनाये कई रिकार्ड

IND vs AUS 1st test: यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ बनाये कई रिकार्ड

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर रिकार्डो के साथ देश के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है। यशस्वी जायसवाल का ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर यह पहला और टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक है। उन्होंने अपना यह शतक 205 गेंदों में छक्के के साथ पूरा किया। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाये। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले सुनील गावस्कर (1977), सचिन तेंदुलकर (1992) और विराट कोहली (2018), केएल राहुल (2014-15) के बाद अगली पीढ़ी बल्लेबाज बन गये है। आखिरी बार केएल राहुल ने 2014-15 श्रृंखला के दौरान सिडनी क्रिकेट मैदान में 110 रन बनाए थे।

यशस्वी जयसवाल पहले 15 टेस्ट में 1500 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वह चेतेश्वर पुजारा के बाद 1500 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 28 पारियों में यह उपलब्धित हासिल की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 201 की साझेदारी कर एक नई उपलब्धि हासिल की है दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई। (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

क्रिकेट के जानकार बताते हैं कि पर्थ में शतक बनाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जिसने ऐतिहासिक रूप से पीढ़ी के महान खिलाड़ियों के आगमन को चिह्नित किया है। 2024 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन उनकी परिपक्वता और रनों की भूख को दर्शाता है, जो उन्हें भारत के बल्लेबाजी क्रम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाता है। जैसे-जैसे वह क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ते जा रहे हैं, कई लोगों का मानना है कि यह एक शानदार करियर की शुरुआत है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1