नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पार्धा का कांस्य पदक जीत लिया है। चेटेउरौक्स में ओलंपिक के छठे दिन 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस की फाइनल प्रतियोगिता में कुसाले मौजूदा ग्रीष्मकालीन खेलों में अपना पहला और भारत के लिए निशानेबाजी में तीसरा पदक हासिल किया।
स्वपिनल कुसाले फाइनल स्पर्धा में 451.4 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने विश्व के नंबर वन निशानेबाज हराकर कांस्य पदक जीता। वह भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले सातवें निशानेबाज हैं। इसके साथ ही वह ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज हैं। चीन के लियू युकुन ने 463.6 अंक के साथ स्वर्ण और यूक्रेन के सेरही कुलिश ने 461.3 का स्कोर कर रजत पदक जीता।
OLYMPIC BRONZE MEDALIST SWAPNIL KUSALE. What an incredible performance. Consistent from start to end bringing us our 3rd Bronze Medal in shooting and at @paris2024. #JeetKaJashn #Cheer4Bharat #IndiaAtParis24 pic.twitter.com/57B0bYCyRb
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 1, 2024
स्वप्निल की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उन्होंने अपने पहले शॉट में 9.6 शॉट लगाए, लेकिन फिर उन्होंने गति पकड़ी और नीलिंग पोजिशन स्टेज की पहली सीरीज के शेष प्रयासों में 10 से अधिक शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी सीरीज की शुरुआत 10.1-पॉइंटर से की, लेकिन गति को जारी रखने में असफल रहे और एक बार फिर 9.9-पॉइंट शॉट पर विफल रहे। हालांकि, नीलिंग स्टेज की तीसरी और अंतिम सीरीज में वह अच्छे दिखे और 10 अंक से ऊपर के सभी शॉट लगाए। उन्होंने नीलिंग स्टेज को 153.3 अंकों के साथ छठे स्थान पर समाप्त किया।