Friday 07-Aug-2026

पेरिस पैरालंपिक: अवनि और मोना 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिए किया क्वालीफाई, मेडल की संभावना बढ़ी

पेरिस पैरालंपिक: अवनि और मोना 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिए किया क्वालीफाई, मेडल की संभावना बढ़ी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 वर्ग की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में अवनि ने 625. 8 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान तथा मोना अग्रवाल ने 623.1 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुये फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कुल आठ निशानेबाजों ने इस वर्ग में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

इस बीच, यूक्रेन की इरीना शचेतनिक 627.5 के पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं। पिछला रिकॉर्ड चीनी निशानेबाज झांग कुइपिंग के नाम था, जो उन्होंने टोक्यो खेलों में बनाया था। एसएच1 श्रेणी उन निशानेबाजों के लिए है जिनके निचले अंगों में अंग विच्छेदन या पैरापलेजिया जैसी समस्याएं हैं, जो बिना किसी कठिनाई के अपनी बंदूक पकड़ सकते हैं और खड़े या बैठे स्थान से गोली चला सकते हैं।

impact add2

अवनी ने टोक्यो 2020 में इतिहास रचा जब वह पैरालंपिक के एकल संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्होंने अपने ग्रीष्मकालीन खेलों की शुरुआत में एसएच1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन में कांस्य पदक जीता। भारतीय शूटिंग दल में 10 एथलीट शामिल थे - अवनी, मनीष नरवाल, अमीर अहमद भट, रुद्रांश खंडेलवाल, मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस, स्वरूप महावीर उन्हालकर, सिद्धार्थ बाबू, श्रीहर्ष देवराड्डी और निहाल सिंह।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6