पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार के रहने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने फिर कमाल कर दिखाया। एक बार फिर मुकेश कुमार को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी करेंगे। सोमवार को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 8 करोड़ की बोली लगायी। मुकेश कुमार की इस सफलता पर उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। सदर प्रखंड के काकड़ कुंड गांव निवासी दिवगंत काशी नाथ सिंह के पुत्र हैं। परिवार के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली कि मुकेश कुमार को 8 करोड़ रुपए में खरीदा गया तो खुशी से झूम उठे। परिवार के लोग और क्रिकेट प्रेमिओं ने आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मुकेश कुमार की इस सफलता पर पूर्व कोच अमित सिंह और उनकी मां फुले नहीं समा रही। अमित सिंह के अलावा क्रिकेट प्रेमियों और उनको चाहने वालों ने जश्न मनाया। बता दें कि मुकेश कुमार जिला क्रिकेट एसोसिएशन से खेलने के बाद उन्होंने बंगाल में अंडर-19 खेला और बाद में बंगाल के लिए ही रणजी ट्राफी में प्रदर्शन के बाद वो इंडिया टीम में साल 2022 में शामिल हुए।