नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम
भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हाल में टी20 विश्व कप में टीम की खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा ढाई करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोनस राशि की पेशकश ठुकरा दी है। द्रविड़ को राष्ट्रीय टीम की सफलता के बाद बोनस राशि की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने अन्य कोचिंग स्टाफ के समान ढाई करोड़ रुपये लेने की इच्छा जताई।
क्रिकेट समुदाय ने गौतम गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त करने की सराहना की
भारतीय क्रिकेट समुदाय ने पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की सराहना की और उम्मीद जताई कि वह देश को गौरवान्वित करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप में भारत के चैंपियन बनने के बाद समाप्त हो गया था।
भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को यहां जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पांच मैच की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।