Thursday 30-Apr-2026

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री निवास सात लोक कल्याण मार्ग पर पेरिस ओलंपिक में भाग लेने जाने वाले दल के अधिकारियों, खिलाड़ियों और केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय ओलंपिक दल के साथ मुलाकात की तस्वीरे साझा की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है।