Thursday 30-Apr-2026

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की बड़ी जीत, टोक्यो ओलंपिक चैंपियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की बड़ी जीत, टोक्यो ओलंपिक चैंपियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 कुश्ती मुकाबले में जापान की टोक्यो 2020 चैंपियन युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज खेले गये पहले पीरियड के बाद सुसाकी ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। हालांकि विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए जापानी पहलवान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वह अंतिम आठ में 2019 की यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से भिड़ेंगी।

विनेश फोगाट के लिए ये मुकाबला आसान नहीं था, क्योंकि युई सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में बिना एक भी पॉइंट दिए गोल्ड मेडल जीता था। इतना नहीं वो 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। दूसरी ओर विनेश आज तक वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत सकी हैं। इसके अलावा पिछले 14 साल में सुसाकी केवल 3 बाउट हारी हैं। इसलिए उन्हें इस मुकाबले में फेवरेट माना जा रहा था। हालांकि, विनेश ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंका दिया। विनेश ने इस अहम मुकाबले में खुद पर काबू रखा और बहुत शांति से मुकाबले में खुद को बनाए रखा।