Thursday 30-Apr-2026

IND vs NZ 3rd Test: दूसरा सत्र जडेजा के नाम, न्यूजीलैंड ने चायकाल तक 6 विकेट पर 192 रन बनाये

IND vs NZ 3rd Test: दूसरा सत्र जडेजा के नाम, न्यूजीलैंड ने चायकाल तक 6 विकेट पर 192 रन बनाये

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में चायकाल तक छह विकेट पर 192 बना लिये है। वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भोजनकाल के बाद तीन विकेट पर 92 के स्कोर से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने विकेट बचाते हुए विल यंग और डेरिल मिचेल सधी हुई बल्लेबाजी की।

शतक की ओर बढ़ रहे विल यंग (71) को 43वें ओवर में जडेजा ने आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच चौथे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में जडेजा ने टॉम ब्लंडल (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 53वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (17) को अपना शिकार बनाया। पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 92 पर तीन विकेट गवां थे। वहीं दूसरे सत्र में 100 रन पर तीन विकेट खोये। दूसरे सत्र में दो बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किये। न्यूजीलैंड ने चायकाल तक 55 ओवर में छह विकेट पर 192 रन बना लिये और डैरिल मिचेल (नाबाद 53) और ईश सोढ़ी (नाबाद एक) क्रीज पर मौजूद हैं।

impact add5

इससे पहले न्यूजीलैंड ने भोजजकाल तक तीन विकेट पर 92 रन बनाये थे। पहले सत्र में चौथे ओवर में आकश दीप ने डेवने कॉन्वे (चार) को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विल यंग ने कप्तान टॉम लेथम के साथ दूसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े। 16वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान टॉम लेथम (28) को बोल्ड कर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाला। इसके बाद रचिन रवींद्र (पांच) को भी वॉशिंगटन ने 20 ओवर में बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिये, वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5