Thursday 30-Apr-2026

Hong Kong Sixex 2024: पहले दिन भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, रॉबिन उथप्पा करेंगे कप्तानी

Hong Kong Sixex 2024: पहले दिन भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, रॉबिन उथप्पा करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

एक नवंबर से शुरु होने वाले हांगकांग सिक्सेस 2024 में भारतीय टीम की अगुआई करने जा रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि वह टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित है। उथप्पा ने कहा कि मैं हांगकांग सिक्सेस 2024 का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और भारतीय टीम की अगुआई करना सम्मान की बात है। एक, दो और तीन नवंबर को आपको कुछ बेहतरीन क्रिकेट मैच देखने को मिलेंगे।

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में कुल 29 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर होगी। इसकी ब्रॉडकास्ट हांगकांग टाइम के मुताबिक सुबह 8:15 और भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:45 से होगी। पहले दिन भारत बनाम पाकिस्तान सहित कुल 10 मैच खेले जाएंगे। वहीं दूसरे दिन 2 नवंबर को भी 10 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन भारतीय टीम यूएई से भिड़ेगी.

impact add3

मेजबान हांगकांग को पूल ए में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और नेपाल की टीमें हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश और ओमान की टीमें ग्रुप डी में हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच साउथ अफ्रीका और मेजबान हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पहले ही दिन हाई वोल्टेज वाले मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। सभी पूल की टॉप की दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएंगी। क्वार्टर फाइनल की विनर टीमें सेमीफाइल में जगह बनाएंगी। क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें प्लेट सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। प्रत्येक पूल में सबसे निचले क्रम पर रहने वाली टीमें बॉउल कंपीटिशन करेंगी।