Tuesday 03-Nov-2026

IPL 2025 auction में यूपी के इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, कौन कितने में बिका? देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 auction में यूपी के इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, कौन कितने में बिका? देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

IPL 2025 auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का मंच तैयार है। 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें यूपी के 25 खिलाड़ी उतरते थे। इनमें से सिर्फ 8 बिके, जबकि 17 अनसोल्ड रह गए। अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों में कुछ बड़े नाम भी हैं। वहीं सबसे महंगे बिकने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्हें आरसीबी ने 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदा है।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए नीलामी में मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के बीच कई राउंड तक बोली चली। आखिरी में RCB बाजी मार ले गई। ऑक्शन से पहले रिंकू, यश, ध्रुव, कुलदीप और मोहसिन जैसे स्टार रिटेन हो चुके थे।

मेगा ऑक्शन में बिके यूपी के 8 खिलाड़ी
1- भुवनेश्वर कुमार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवी को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है.
2- नीतीश राणा-राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा है.
3- समीर रिजवी- दिल्ली की टीम ने 75 लाख में अपने साथ जोड़ा है.
4- जीशान अंसारी- इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख में खरीदा.
5- आर्यन जुयाल- लखनऊ की टीम ने 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है.
6- विप्रराज निगम- इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा.
7- अभिनंदन सिंह- इस प्लेयर को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा है
8- स्वास्तिक चिकारा- इस प्लेयर को भी RCB ने 30 लाख में जोड़ा.

impact add6

यह खिलाड़ी पहले ही हो चुके थे रिटेन
1- ध्रुव जुरेल- इस विकेटकीपर बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में रिटेन किया था.
2- कुलदीप यादव- इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 13.25 करोड़ में रिटने किया था.
3- रिंकू सिंह- स्टार फिनिशर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया.
4- यश दयाल- स्टार गेंदबाज यश को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच करोड़ में रिटेन किया.
5- मोहसिन खान- बाएं हाथ के इस गेंदबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 करोड़ में रिटेन किया था.

इन 17 खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार
आईपीएल की नीलामी में शामिल उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों में आठ को ही खरीददार मिले, जबि 17 अनसोल्ड रह गए. इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

1- पीयूष चावला
2- कार्तिक त्यागी
3- माधव कौशिक
4- प्रियम गर्ग
5- जसमेर धनकर
6- शिवम मावी
7- सिद्धार्थ यादव
8- आकिब खान
9- अंकित राजपूत
10- नमन तिवारी
11- विनीत पंवार
12- शिवा सिंह
13- विजय कुमार
14- ऋतुराज शर्मा
15- वासु वत्स
16- कृतज्ञ सिंह
17- विजय यादव

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5