नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली का आज (5 नवंबर) जन्मदिन है। कोहली आज 36 साल के हो गए हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहने वाला यह स्टार क्रिकेटर फिलहाल वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखा हुआ है। 2008 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी का करियर ऐतिहासिक रहा है। विराट ने 16 साल के करियर में एक तरफ जहां रनों की बारिश की तो वहीं दूसरी तरफ पैसे भी खूब कमाए हैं। कोहली भारत के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं. वो लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके 36वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि विराट कोहली की कुल संपत्ति कितनी है और क्रिकेट के अलावा वो कहां-कहां से कमाई करते हैं।
विराट कोहली की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। वे टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच फीस के तौर पर पाते हैं। बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से उन्हें 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। आईपीएल में उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये से अधिक है। इस बार उन्हें 21 करोड़ में रिटेन किया गया है। इसके अलावा कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट से भी मोटी कमाई करते हैं।
कोहली मुंबई में 34 करोड़ रुपये के एक आलीशान घर में रहते हैं। उनकी गुरुग्राम स्थित प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। कोहली ने Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, Sport Convo और Digit जैसी कंपनियों में निवेश भी किया है। इतना ही नहीं वो मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, Puma जैसे ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं। कोहली के पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं, जिनमें Audi Q7, Audi RS5, Audi R8 LMX, और Land Rover Vogue शामिल हैं। विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। यह कपल एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं। बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय कोहली है। फरवरी 2024 में, विराट दूसरी बार पिता बने थे।