Monday 20-Jul-2026

ऋषभ पंत की वापसी, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

ऋषभ पंत की वापसी, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की 20 माह बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज बुमराह भी टी-20 विश्व कप के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। वहीं यश दयाल को पहली बार टीम में जगह दी गई है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली भारतीय चयन समिति ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की।

सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का यह मार्च के बाद पहला टेस्ट होगा। शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं। इनमें विराट कोहली, केएल राहुल और पंत की वापसी हुई है। वहीं यश को पहली बार मौका दिया गया है। कोहली पारिवारिक कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे जबकि पंत और राहुल चोटिल थे।

impact add6

दुर्घटना के बाद पहला टेस्ट खेलेंगे पंत
भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत ने इसी साल आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। उसके बाद वह टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम के भी सदस्य रहे। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला दिसंबर 2022 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था।

शमी का इंतजार बढ़ा
पेसर मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार बढ़ गया। वह अभी तक घुटने की सर्जरी के बाद से पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। शमी ने अपना पिछला टेस्ट जून 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अखिला भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अगरकर ने पहले कहा था कि दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का लक्ष्य बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी करना था।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2