Thursday 30-Apr-2026

रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में संपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक, किस देश ने जीता कितना मेडल? जानिए

रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में संपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक, किस देश ने जीता कितना मेडल? जानिए

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। रविवार देर रात करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में पारंपरिक अंदाज, रेड हॉट चिली पेपर्स के संगीत की धुन और रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाहट, आतिशबाजी, कला और नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के अगले आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले दो हफ्तों से अपनी पूरी जिदगी की मेहनत लगाने वाले खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों की परेड में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुवाई मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने की।

भारत के वॉल ऑफ इंडिया कहे जाने वाले श्रीजेश ने इन खेलों में भारत की कांस्य पदक जीत के साथ हॉकी से शानदार तरीके से संन्यास लिया। भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की जिसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई प्रयासों को विफल करके शानदार प्रदर्शन किया तथा ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव ने मैदान पर 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम को मैच में बने रहने में मदद की।

impact add4

मनु भाकर ने खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और बाद में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक रजत एवं पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए। के फीनिक्स और काविंस्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों मनमोह लिया। टॉम क्रूज, स्नूप डॉग, डॉ. ड्रे, बिली इलिश, रेड हॉट चिली पेपर्स और एच.ई.आर. ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अपने प्रदर्शनों से दर्शकों को रोमांचित किया। अगले ओलंपिक के लिए हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा और साल 2028 में अपनी चमक दिखाएगा। ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़ियों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

किस देश को मिला कितना मेडल?
पेरिस ओलंपिक में युनाइटेड स्टेट्स ने सबसे ज़्यादा 126 मेडल जीते, जिसमे 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल रहे। चीन लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। चीन के खाते में कुल 91 मेडल आए, जिसमें 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज शामिल रहे। युनाइटडेट स्टेट्स और चीन इस बार के पेरिस ओलंपिक में सबसे ज़्यादा मेडल जीतने वाले देश रहे। पेरिस ओलंपिक की मेडल टैली में भारत 6 मेडल के साथ 71वें पायदान पर रहा। वहीं सिर्फ एक मेडल जीतने वाला पाकिस्तान मेडल टैली में भारत से ऊपर रहा। पाकिस्तान ने पेरिस में सिर्फ एक गोल्ड मेडल जीता, जिसके साथ वह मेडल टैली में 62वें पायदान पर काबिज़ रहा। मेडल टैली में किसी भी देश का पायदान सबसे ज़्यादा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने के साथ तय किया जाता है। इस तरह सिर्फ एक गोल्ड जीतने वाला पाकिस्तान टैली में भारत से ऊपर रहा।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3