Thursday 30-Apr-2026

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, महिला निशानेबाजी में देश को पहला पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, महिला निशानेबाजी में देश को पहला पदक

मनु भाकर रविवार को ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 वर्षीय मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक पर निशाने के साथ भारत के पदक का खाता भी खोला। मनु आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मालूम हो कि टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने दूसरे दिन ही पदकों का खाता खोला था। तब भारोत्तोलन में मीराबाई ने रजत के साथ शुरुआत की थी। मनु ने पदक के साथ ओलंपिक में निशानेबाजी में 12 साल का पदक का सूखा खत्म किया।

टोक्यो के बाद मैं बहुत निराश थी, मुझे इससे उबरने में बहुत लंबा समय लगा। मैं यह नहीं बता सकती कि आज मैं कितना अच्छा महसूस कर रही हूं।
-मनु भाकर, निशानेबाज

ऐतिहासिक पदक। पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु को बधाई। यह इसलिए और भी खास है, क्योंकि वह निशानेबाजी में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

पेरिस ओलंपिक की शूटिंग प्रतियोगिता में देश के लिए पहला पदक जीतने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत की बेटी ने ओलंपिक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
-नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

impact add1