Thursday 30-Apr-2026

मनु भाकर-गुकेश सहित चार को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए खेल पुरस्कार

मनु भाकर-गुकेश सहित चार को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए खेल पुरस्कार

17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 प्रदान किए। इस समारोह में 4 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमे मनु भाकर को निशानेबाजी के लिए, डी. गुकेश को शतरंज के लिए, हरमनप्रीत सिंह को हॉकी के लिए और प्रवीण कुमार को पैरा एथलेटिक्स के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज के इस समारोह में 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरष्कार से सम्मानित किया गया, इनमे से 17 खिलाडी पैरा - एथलीट है। इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम  आज़ाद ट्रॉफी भी प्रदान की गयी है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में विभिन्न खेलो से जुड़े खिलाड़ियों , कोचों और सम्बंधित अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 ने देश के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रौशन किया है। राष्ट्रपति ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी है ।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4