Sunday 07-Jun-2026

ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, हॉकी टीम ने दिया ये खास गिफ्ट

ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, हॉकी टीम ने दिया ये खास गिफ्ट

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक से छह पदक लेकर लौटे भारतीय दल से गुरुवार को यहां अपने आवास पर मुलाकात की और इस दौरान इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने उन्हें अपनी वह पिस्टल दिखाई जिससे उन्होंने दो कांस्य पदक जीते। पेरिस ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री को एक स्टिक भेंट की जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने वाले पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित सभी हॉकी खिलाड़ियों ने मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान खिलाड़ियों ने गले में अपने कांस्य पदक लटका रखे थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्रचारी से कहा कि हम वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारी कर रहे है। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा और इसके लिये तैयारी भी शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फ्यूचर होस्ट कमीशन (एफएचसी) के साथ बातचीत शुरू करके 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में पहला कदम पहले ही उठा लिया है।

impact add4

प्रधानमंत्री ने पेरिस में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज हमारे साथ वो युवा भी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में भारत का झंडा बुलंद किया। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की ओर से सभी एथलीट और खिलाड़ियों को बधाई दी। भारत टोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदक और पैरा एशियाई खेलों में ऐतिहासिक 111 पदक जीतने की लय को जारी रखना चाहेगा। आगामी 28 अगस्त से शुरू होने वाले पेरिस पैरालिंपिक के लिए 84 एथलीटों का भारतीय दल तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, नौकायन, साइकिलिंग, ब्लाइंड जूडो, पावरलिफ्टिंग, रोइंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, और तायक्वांडो सहित 12 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6