Monday 08-Dec-2025

गौतम गंभीर जल्दी चिढ़ जाते हैं, विराट कोहली पर कभी कटाक्ष नहीं किया: रिकी पोंटिंग

गौतम गंभीर जल्दी चिढ़ जाते हैं, विराट कोहली पर कभी कटाक्ष नहीं किया: रिकी पोंटिंग

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

गौतम गंभीर के कटाक्ष का जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बुधवार को कहा कि भारत के मुख्य कोच जल्दी चिढ़ जाते हैं और उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि विराट कोहली पर उनकी टिप्पणियों को इस स्टार बल्लेबाज पर निशाना साधने के रूप में नहीं देखना चाहिए क्योंकि वह स्वयं भी लंबे समय से खराब फॉर्म को लेकर चिंतित होंगे। पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दिए साक्षात्कार में कहा था कि कोहली का खराब फॉर्म चिंता का विषय होगा और किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को पांच साल में सिर्फ दो शतक के साथ टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि यह किसी भी तरह से उन पर (कोहली) कटाक्ष नहीं था। मैंने इसके बाद कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेल चुके हैं और वह यहां वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। अगर आप विराट से पूछेंगे तो मुझे यकीन है कि वह थोड़ा चिंतित जरूर होंगे कि वह पिछले कुछ वर्षों की तरह शतक नहीं बना पा रहे हैं। तो यह आश्चर्यजनक है कि इतनी छोटी बातों पर भी प्रतिक्रिया आती हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि विराट एक क्लास खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेला है।

impact add1

दरअसल,सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतक गंभीर ने पोंटिंग की टिप्पणियों पर कड़ा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। मुझे कोई चिंता नहीं है। वे (कोहली और रोहित) अविश्वसनीय रूप से मजबूत व्यक्ति हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ हासिल किया है और भविष्य में भी काफी कुछ हासिल करेंगे।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5