Friday 17-Apr-2026

Border Gavaskar Trophy: बुमराह की अनूठी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार मैकस्वीनी

Border Gavaskar Trophy: बुमराह की अनूठी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार मैकस्वीनी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिये टेस्ट पदार्पण करने जा रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि वह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से मिलने वाली अनूठी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं। मैकस्वीनी को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट और हाल ही में भारत के खिलाफ ‘ए’ श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली ।

दरअसल, भारत का ऑस्ट्रेलिया में कड़ा स्वागत होने वाला है क्योंकि दोनों टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले ऑप्टस स्टेडियम की पिच से ‘अच्छा उछाल और गति’ मिलेगी जैसी पारंपरिक रूप से पर्थ की पिच होती है। भारतीय टीम 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में बिना किसी अभ्यास मुकाबले में खेले उतरेगी क्योंकि मेहमान टीम ने 15 से 17 नवंबर के बीच अपनी ही दो टीम बनाकर होने वाले मैच को रद्द कर दिया है।