Friday 07-Aug-2026

ATP फाइनल्स 2024: बोपन्ना और एबडेन एटीपी फाइनल्स में पहले मैच में हारे

ATP फाइनल्स 2024: बोपन्ना और एबडेन एटीपी फाइनल्स में पहले मैच में हारे

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी एटीपी फाइनल्स ग्रुप चरण के पहले ही मैच में सीधे सेटों में हार गई। बोपन्ना और एबडेन को इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रिया वावासोरी ने सिर्फ 56 मिनट में 6-2, 6-3 से हराया। पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में बोपन्ना और एबडेन ने इसी जोड़ी को हराया था।

बोलेली और वावासोरी ने शुरूआत से ही दबाव बनाये रखा । आठवें गेम में बोपन्ना और एबडेन की दोहरी गलती का फायदा उठाकर उन्होंने सर्विस तोड़ी और लगातार दबाव बनाये रखा। दूसरे सेट में भी यही कहानी रही। चौथी बार टूर्नामेंट खेल रहे बोपन्ना और एबडेन इतालवी टीम की दमदार सर्विस तोड़ नहीं पाये और एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं बनाया।

impact add2

इस साल बोपन्ना और एबडेन की इस इतालवी जोड़ी के खिलाफ लगातार तीसरी हार है। अब वे बॉब ब्रायन ग्रुप में चौथे स्थान पर हैं। उनका सामना अगले ग्रुप मैच में अल सल्वाडोर के मार्शेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविच से होगा।