Thursday 30-Apr-2026

विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद रविंद जडेजा ने भी लिया टी-20 से संन्यास

विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद रविंद जडेजा ने भी लिया टी-20 से संन्यास

भारत को दूसरा टी-20 विश्वकप खिताब दिलाने वाले टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्‍यास ले लिया है। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए टी-20 को अलविदा कहा। उन्होंने लिखा कि (आप सभी का) पूरे दिल से  आभार व्यक्त करते हुए, मैं टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहता  हूं। पूरे गर्व के साथ सरपट दौड़ते हुए एक अडिग घोड़े की तरह, मैंने हमेशा  अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है और अन्य  प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। इतनी सारी यादों, उत्साहवर्धन और  आपके समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया।