Thursday 30-Apr-2026

04 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला ।

04 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला ।

चैम्पियंस ट्रॉफी में कल का मुकाबला दो बड़ी टीमों भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली। ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल करते हुए कीवी टीम को 44 रनों से धूल चटाई।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा 15 और विराट कोहली ने 11 रन बनाए।

भारत के सामने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया, जबकि न्यूजीलैंड के सामने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम का भी प्रदर्शन इस साल मजेदार रहा है, जिसमें मुकाबला शानदार रहने की उम्मीद है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4