Wednesday 29-Apr-2026

IPL 2025 का शेड्यूल जारी, 14 मार्च से खेले जाएंगे मुकाबले; 25 मई को खेला जाएगा फाइनल

IPL 2025 का शेड्यूल जारी, 14 मार्च से खेले जाएंगे मुकाबले; 25 मई को खेला जाएगा फाइनल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग 14 मार्च से 25 मई के बीच होगा । बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को यह बताया है और 2026 तथा 2027 सत्र के लिये भी यही विंडो रखी है। बीसीसीआई ने जेद्दा में रविवार से होने वाली दो दिवसीय नीलामी में चोटों से जूझने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर को भी शामिल करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक, 2026 सीजन 15 मार्च से 31 मई के बीच और 2027 सीजन 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जा सकता है। टीमों को भेजे गए पत्र में बोर्ड ने कहा कि अगले तीन सत्र की तारीखें इसलिये साझा की गई है ताकि टीमों को खिलाड़ियों की नीलामी की रणनीति बनाने में मदद मिल सके। तीनों फाइनल रविवार को खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 में 74 मैच खेले जा सकते हैं, जो 2022 में आईपीएल में खेले गए 84 मैचों से 10 कम हैं। 2023-27 चक्र के मीडिया अधिकार पहले ही बेचे जा चुके हैं। सभी सदस्य देशों ने बीसीसीआई को अगले तीन सीजन के लिए अपने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर आश्वस्त किया है। इससे सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी को काफी फायदा होगा।

impact add1

2025 और 2027 के बीच पूरी तरह से उपलब्ध होने वाले खिलाड़ियों की सूची में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन और रीस टॉपले शामिल हैं। ईसीबी ने संकेत दिया है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी 2025-27 की अवधि के दौरान किसी समय अनुबंध से बाहर हो जाएंगे, लेकिन जब वे अनुबंधित होंगे, तो वे आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के गैर केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी अगले तीन सत्र के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2