Tuesday 21-Apr-2026

हमारे बल्लेबाज किसी भी तरह के स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम: गौतम गंभीर

हमारे बल्लेबाज किसी भी तरह के स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम: गौतम गंभीर

चेन्नई, इंपैक्ट लाइव टीम।

India vs Bangladesh Test Match: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के अच्छे स्पिन आक्रमण के सामने हाल के संघर्ष को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि उनके बल्लेबाज दुनिया के किसी भी तरह के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी चौकड़ी ने भारत की बल्लेबाजी को तवज्जो देने की प्रवृत्ति को बदल दिया।

दरअसल, भारत की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला जीतकर घरेलू सरजमीं पर अपने दबदबे को बरकरार रखने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर टिकी होगी। भारत के बल्लेबाजों को हालांकि स्पिन के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

impact add4

बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 9 पिच हैं। इनमें तीन पिच मुंबई से लाई गई लाल मिट्टी से बनी हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच लाल मिट्टी की पिच पर ही खेला जाएगा। वैसे तो चेन्नई में स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। यहां पर स्पिनर्स को काफी टर्न मिलता है। हालांकि, लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों के लिए भी मददगार रहती है, क्योंकि नई गेंद से यहां काफी स्विंग मिलती है और साथ ही उछाल भी शानदार रहता है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2