Monday 21-Sep-2026

ना तो टॉस हुआ, ना ही फेंकी गई एक भी गेंद; Afghanistan vs New Zealand टेस्ट मैच रद्द

ना तो टॉस हुआ, ना ही फेंकी गई एक भी गेंद; Afghanistan vs New Zealand टेस्ट मैच रद्द

ग्रेटर नोएडा, इंपैक्ट लाइव टीम।

लगातार हो रही बारिश के कारण अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट को शुक्रवार को रद्द घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को मैच के पांचवें दिन अधिकारियों ने सुबह आठ बजे मैदान के हालात जायजा लेने के बाद मैच को रद्द घोषित कर दिया। टेस्ट इतिहास में यह आठवां ऐसा मामला है, जिसमें बिना टॉस हुए, बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द किया गया है। इससे पहले 1998 में भी इसी तरह मैच को कर रद्द किया गया था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने जारी औपचारिक बयान में कहा कि ग्रेटर नोएडा में अभी भी बारिश हो रही है और पांचवें दिन के खेल को मैच अधिकारियों ने रद्द घोषित कर दिया है।

impact add5

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को दूसरे दिन दोपहर में पिच के बगल में नेट पर कुछ घंटों का अभ्यास करने के अलावा, पांच दिनों में किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि नहीं हुई। हालांकि पहले दो दिनों तक मैदान ना सुखाए जाने, पानी निकासी की खराब व्यवस्था की बात भी सामने आई। एसीबी ने इसके लिए बेमौसम बारिश को जिम्मेदार ठहराया है।