Sunday 14-Dec-2025

माँ कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई; महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, X पर लिखा इमोशनल मोस्ट

माँ कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई; महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, X पर लिखा इमोशनल मोस्ट

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। फोगाट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना, आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके है। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2021-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को 50 किग्रा कुश्ती वर्ग के फाइनल मुकाबले के लिये विनेश फोगाट को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा अयोग्य घोषित किया गया था।

पेरिस ओलंपिक 2024 में जब विनेश फोगाट से एक के बाद एक लगातार अपनी तीन मुकाबले जीते और सीधे फाइनल में एंट्री की, इसके बाद पूरे हिन्दुस्तान में जश्न का माहौल था। फाइनल में पहुंचने का मतलब था कि भारत और विनेश फोगाट का मेडल पक्का हो गया था। इसके बाद बुधवार को केवल इतना ही तय होना था कि वो मेडल गोल्ड होगा या फिर सिल्वर। लेकिन इससे पहले कि मेडल हाथ आता खेल हो गया। विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर होना था। लेकिन उससे पहले जब उनका वजन किया गया तो वो कुछ ज्यादा आ गया। इसके बाद वे इस इवेंट से बाहर हो गईं हैं। जैसे ही उन्हें इवेंट से डिस्क्वालीफाई किया, उसके बाद अचानक से विनेश फोगाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच विनेश फोगाट ने ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया।

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट की ऐतिहासिक पटखनी से हर कोई खुश था और उनसे गोल्ड की आस लगाए बैठा था, लेकिन किसको पता था कि विरोधी पहलवानों को पटखनी देने वाली विनेश को वक्त के आगे झुकना पड़ेगा। गोल्ड से मात्र एक कदम दूर विनेश ओलंपिक फाइनल से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं और इसका कारण मात्र उनका अधिक 100 ग्राम वजन है। ओलंपिक में फाइनल तक का सफर तय करना भारत की इस बेटी के लिए आसान नहीं था, उसे प्री-क्वार्टर में ही 4 बार की विश्व चैंपियन और पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट का सामना करना था। एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में विनेश ने सुसाकी को 3-2 से हराया। सुसाकी ने अपने करियर के सभी 95 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले जीते थे। लेकिन, विनेश ने सुसाकी को उन्हीं के पैंतरे से मात दी।

इस बीच इवेंट से बाहर होने के बाद खबर आई है कि अचानक से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। पता चला है कि विनेश डिहाइड्रेशन का शिकार हुई हैं। इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा है। विनेश के बारे में बताया जा रहा है कि वे फाइनल से पहले की पूरी रात सोई नहीं हैं। इस दौरान वे साइकलिंग और जॉगिंग करती रहीं, ताकि उनका वजन ज्यादा ना हो, लेकिन फिर भी वे 100 ग्राम से चूक गईं। भारत की ओर से ओलंपिक संघ के इस फैसले के बाद कोई मजबूत पहल नहीं की गई। निराश विनेश फोगाट ने कुश्ती छोड़ दी है।

impact add3