Monday 21-Sep-2026

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली 6 टीमों के नाम सामने आए

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली 6 टीमों के नाम सामने आए

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की हार के बाद आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली छह टीमों के नाम स्पष्ट हो गए हैं। भारत, मेजबान होने के नाते, पहले ही टूर्नामेंट में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। वहीं, वुमेंस चैंपियनशिप के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल किया। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के समान अंक होने के बावजूद, न्यूजीलैंड ने अधिक मैच जीतने के कारण डायरेक्ट एंट्री का टिकट पाया।

वुमेंस चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि भारत 37 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इंग्लैंड ने 32, दक्षिण अफ्रीका ने 25, श्रीलंका ने 22 और न्यूजीलैंड ने 21 अंकों के साथ टूर्नामेंट के लिए सीधा क्वालिफाई किया। दूसरी ओर, बांग्लादेश (21), वेस्टइंडीज (18), पाकिस्तान (17), और आयरलैंड (8) को अब वर्ल्ड कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इन छह टीमों में से केवल दो टीमें ही वर्ल्ड कप का हिस्सा बन पाएंगी।

भारत ने चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बराबर 24 में से 18 मैच जीते, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ एक मुकाबला टाई होने और पांच मैच हारने के कारण उनके कुल अंक कंगारुओं से दो कम रहे। वर्ल्ड कप क्वालीफायर का यह चरण उन टीमों के लिए आखिरी मौका होगा, जो अब तक टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी हैं।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1