Saturday 19-Sep-2026

पहलवान बजरंग पूनिया का करियर खत्म? NADA ने 4 साल के लिए किया बैन, क्या है पूरा मामला?

पहलवान बजरंग पूनिया का करियर खत्म? NADA ने 4 साल के लिए किया बैन, क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय टीम के चयन ट्रायल में डोप जांच नमूना देने से इनकार करने पर राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक विजेता पूनिया को इससे पहले नाडा ने 23 अप्रैल को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। इसके बाद विश्व कुश्ती संगठन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। पूनिया ने इस निलंबन के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद इसे 31 मई तक रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद एनएडीए ने 23 जून को पूनिया को नोटिस जारी किया था। पूनिया ने 11 जुलाई को इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और चार अक्टूबर को सुनवाई हुई। अब अपने आदेश में एनएडीए के डोपिंग पैनल एडीडीपी ने पूनिया के चार साल के निलंबन को जारी रखा है। इस निलंबन के कारण पूनिया को प्रतिस्पर्धी कुश्ती में भाग लेने और विदेश में प्रशिक्षण की अनुमति नहीं होगी।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1