Monday 22-Jun-2026

VIDEO: पीएम मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से किया संवाद, बधाई दी

VIDEO: पीएम मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से किया संवाद, बधाई दी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से टेलीफोन पर संवाद कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री डा़ मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक वीडियो में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पैरालंपिक खेलों को मिला सम्मान और समर्थन हमारे खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊंचाइयों पर ले गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल से बात की और उन्हें पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मनीष ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस बार उनका लक्ष्य पिछले बार से ज्यादा पदक जीतकर लाने का है। मनीष ने कहा कि टीम में काफी खुशनुमा माहौल एवं अवनि ने स्वर्ण पदक से शुरुआत कर टीम में एक नये जोश का संचार किया है। पीएम मोदी ने महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस से भी बात कर उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रुबीना ने प्रधानमंत्री को बताया कि उसे भी देश के पदक जीतने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। पीएम मोदी ने महिला एथलीट प्रीति पाल को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने काफी तकलीफों एवं कठिनाईयों के बावजूद पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है जिससे देशवासियों को आप पर गर्व है।

सभी खिलाड़ियों ने भी पीएम मोदी को उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्हेांने कहा कि इससे भारत में पैरालंपिक खेलो के प्रति एक नई चेतना का संचार हुआ है जिससे युवाओं को प्रेरणा मिल रही है खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ा है जिसका परिणाम है की आज पेरिस पैरालंपिक में भारत का प्रदर्शन सराहनीय है।

impact add3

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5