Monday 22-Jun-2026

शाकिब अल हसन के बॉलिंग एक्शन पर विवाद, अंपायरों ने की शिकायत; लग सकता है बैन?

शाकिब अल हसन के बॉलिंग एक्शन पर विवाद, अंपायरों ने की शिकायत; लग सकता है बैन?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन के बॉलिंग एक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलने के दौरान अंपायर्स ने शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन को लेकर दी गई रिपोर्ट के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शाकिब से अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच करवाने के लिए कहा है। हालांकि शाकिब को खेलने से नहीं रोका गया है लेकिन यह पता चला है कि शाकिब के एक्शन की जांच कराने के लिए बातचीत चल रही है। यह जांच अगले कुछ सप्ताह में हो सकती हैं। शाकिब के दो दशक लंबे करियर में यह पहली बार है जब उनका गेंदबाजी एक्शन किसी तरह की जांच का विषय बना है। इस दौरान शाकिब ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 447 मैचों में 712 विकेट लिए हैं, जिसमें 71 टेस्ट में 246 विकेट शामिल हैं।

सितंबर में टॉन्टन में सोमरसेट के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शाकिब ने नौ विकेट चटकाए थे। 2010-11 के बाद शाकिब पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे थे। इंग्लैंड के आठ खिलाड़ियों के राष्ट्रीय टीम में होने के कारण, विल जैक्स और डैन लॉरेंस जैसे दो प्रमुख स्पिनरों की अनुपस्थिति में शाकिब ने सरी के साथ कम समय का करार किया था।

impact add1

हालांकि शाकिब सोमरसेट को 111 रनों से जीत हासिल करने से नहीं रोक सके और सरी लगातार अपना तीसरा चैंपियनशिप खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाया। उस मैच में शाकिब ने 63 ओवर से अधिक की गेंदबाजी की थी लेकिन एक बार भी उनकी गेंदबाजी के दौरान थ्रो करने का हवाला देकर किसी गेंद को नो बॉल करार नहीं दिया गया था। अब यह बात निकलकर सामने आई है कि मैदानी अंपायर्स ने उनके गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया था।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3