Thursday 30-Apr-2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दिखा खेल प्रेम, साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दिखा खेल प्रेम, साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्हें बुधवार को राष्ट्रपति भवन के कोर्ट पर दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलता देखा गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए अपनी कुछ फोटो साझा करते हुए लिखा कि यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की उनकी कहानी-मेरी कहानी व्याख्यान श्रृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।