मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार रात मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अब रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है।
बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी की थी और शादी के तीन साल बाद पहली बार माता-पिता बने। रितिका ने समायरा जन्म दिया था जो अब 6 साल की हो चुकी हैं। अब एक बार फिर रोहित के घर किलकारी गूंजी है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को पर्थ में होना है, जिसके लिए रोहित शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अनुपलब्धि की जानकारी दी थी। टीम इंडिया के साथ रोहित ने उड़ान नहीं भरी थी। रोहित अब दूसरी बार पिता बन गए हैं। ऐसे में उनके टीम इंडिया के साथ जुड़ने के चांस अधिक हैं।