Thursday 30-Apr-2026

Ranji Trophy: अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, एक पारी में लिए सभी 10 विकेट

Ranji Trophy: अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, एक पारी में लिए सभी 10 विकेट

लाहली (हरियाणा), इंपैक्ट लाइव टीम।

हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये। इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने केरल के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30.1 ओवर में 49 रन देकर दस विकेट लिए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के छठे गेंदबाज बन गए हैं।

उनसे पहले पीएम चटर्जी, देवाशीष मोहंती, प्रदीप सुन्दरम, अनिल कुंबले, सुभाष गुप्ते ने यह कारनामा किया था। अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सभी 10 विकेट झटके थे। हरियाणा के रोहतक में सीएच बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में केरल के खिलाफ अंशुल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पहला विकेट बाबा अपराजित के रूप में झटका। बाबा शून्य पर चलते बने। इसके बाद अंशुल ने निरंतर अंतराल पर विकेट झटके।

बता दें कि अंबुल कंबोज इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 3 मैच खेले थे, जबकि 2 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और फ्रेंचाइजी ने युजवेंद्र चहल के टीम के साथी को रिलीज कर दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या इस प्रदर्शन के बाद मुंबई एक बार फिर उन पर दांव लगाएगी या नहीं।