Saturday 19-Sep-2026

भारत को पहले टेस्ट मैच तक गिल का इंतजार रहेगा, रेड्डी पर नजर रहेगी : मोर्कल

भारत को पहले टेस्ट मैच तक गिल का इंतजार रहेगा, रेड्डी पर नजर रहेगी : मोर्कल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चोटिल शुभमन गिल की उपलब्धता पर अंतिम फैसला मुकाबले के दिन सुबह को ही लिया जायेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला (बीजीटी) के शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले मैच में गिल के खेलने को संदेह बना रहेगा, क्योंकि कुछ दिन पहले यहां भारत के ‘इंट्रा-स्क्वाड’ (भारतीय टीम को विभाजित कर अभ्यास मैच कराना) ट्रेनिंग मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी।

गिल इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में 47 से ऊपर की औसत से 806 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 14 मैचों में 42.09 की औसत से 926 रन बनाए हैं, जिसमें 25 पारियों में तीन शतक और अर्धशतक शामिल हैं।

impact add5

मोर्कल ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, जो हाल ही में टखने की चोट से उबरे हैं और एक साल बाद खेल में विजयी वापसी की है, उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच में सात विकेट लिए।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3