Sunday 14-Jun-2026

Asian Women Hockey Champions Trophy: जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, चीन से होगा महामुकाबला

Asian Women Hockey Champions Trophy: जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, चीन से होगा महामुकाबला

राजगीर, इंपैक्ट लाइव टीम।

Asian Women Hockey Champions Trophy: Asian Women Hockey Champions Trophy:  एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को बिहार के राजगीर खेले गये पहले दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब 20 नवंबर को फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला चीन से होगा। जापान के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए नवनीत कौर और लालरेमसियामी ने आखिरी क्वार्टर में एक-एक गोल दाग कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की।

यह सेमीफाइनल मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि 15-15 मिनट के पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन आखिरी 15 मिनट में जापान की टीम दबाव में ढह गई। आखिरी क्वार्टर शुरू होने के 2 मिनट बाद ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे नवनीत कौर ने गोल में तब्दील करके टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। मुकाबला समाप्त होने में 4 ही मिनट बाकी थे, तभी लालरेमसियामी ने 56वें मिनट में जापानी गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल दागते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

impact add6

महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारतीय टीम कुल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है और टीम इंडिया अब तक तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2023 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर यह खिताब जीता था। चीन को पिछली तीन बार से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा था, लेकिन इस बार आखिरकार उसने फाइनल में प्रवेश पाने में सफलता पाई है।