Thursday 30-Apr-2026

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की ओर से आया रिएक्शन

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की ओर से आया रिएक्शन

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन उनका काफी सम्मान करते हैं और उनका कहना है कि वह ऐसे चैम्पियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता। कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है। पिछली 60 टेस्ट पारियों में वह सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक लगा सके हैं।

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस दौरे पर एक तरफ जहां भारत के लिए दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन जलवा दिखाएंगे तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन कहर बरपाने को बेकरार हैं। सीरीज से पहले नाथन लियोन ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ की है। लियोन ने कहा कि उन्होंने अश्विन से बहुत कुछ सीखा है, वो एक स्मार्ट गेंदबाज हैं।

नाथन लियोन ने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा कि अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. मैंने उनके साथ लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है. वो बहुत जल्दी सीखने और खुद को ढालने में सक्षम हैं।