Monday 17-Aug-2026

पैरालंपिक एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए #Cheer4Bharat का लगाए नारा: मांडविया

पैरालंपिक एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए #Cheer4Bharat का लगाए नारा: मांडविया

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि देशवासियों को पैरालंपिक एथलीटों की हौसला-अफजाई करने के लिए #Cheer4Bharat का नारा लगाना चाहिए। खेल मंत्री मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि पेरिस पैरालंपिक शुरु होने वाला है और हमारे 84 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं, मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि सभी देशवासी चीयर4भारत का नारा लगाएं और हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त से पेरिस में पैरालंपिक खेल शुरु हो रहे है। इस बार भारत ने इन खेलों के लिए अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। यह खेल आठ सितंबर तक चलेंगे। भारत बैडमिंटन, एथलेटिक्स, साइकिलिंग सहित अन्य विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5