Thursday 30-Apr-2026

ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर ये क्या बोल गए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा?

ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर ये क्या बोल गए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरिज पर कब्जा जमा लिया है। अब 2 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरिज के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारियों में जुटी हुई है। टीम इंडिया ने सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में टी20 सीरिज में श्रीलंका को 3-0 से मात दिया था। अब वनडे में रोहित शर्मा कप्तानी की बागडोर संभाल रहे हैं। भारतीय टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। अब सवाल उठता है कि पहले वनडे मैच में प्लेइंग 11 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कौन खिलाड़ी शामिल होगा। कप्तान रोहित शर्मा की ओर से इसे लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि वनडे में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाजी स्थान के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल फैसला है क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपने तरीके से मैच विजेता हैं। पंत ने अमेरिका में टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम में वापसी की जबकि राहुल शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इस साल जनवरी के बाद पहला वनडे मैच खेलने पर नजर लगाये होंगे।

impact add2

वनडे में किसका पलड़ा भारी?
केएल राहुल और ऋषभ पंत के वनडे आंकड़ों पर नज़र डालें तो राहुल का पलड़ा अधिक भारी है। पंत ने भारत के लिए अब तक 30 वनडे मैच में 34.60 की औसत के साथ 865 रनों को अपने नाम किया है, जिसमें 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक है। जबकि राहुल ने अब तक खेले गए 75 वनडे मैच में 50.35 की औसत के साथ 2820 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक के अलावा 18 अर्धशतक अपने नाम किया है।