Thursday 30-Apr-2026

जब PM मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से पूछा- पेरिस में एसी नहीं होने पर किस किसने मुझे कोसा

जब PM मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से पूछा- पेरिस में एसी नहीं होने पर किस किसने मुझे कोसा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय ओलंपिक दल के लिये आयोजित समारोह में खिलाड़ियों ने दिल खोलकर बात की। लक्ष्य सेन ने बताया कि कैसे कोच प्रकाश पादुकोण ने उनका मोबाइल ले लिया था। हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ब्रिटेन के खिलाफ मैच में रोमांचक जीत पर बोले और जब पेरिस में एयर कंडीशनर नहीं होने की चर्चा चली तो कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले पर हुए समारोह के बाद बृहस्पतिवार को ओलंपिक दल की मेजबानी की । प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किये गए वीडियो में उन्हें खिलाड़ियों से व्यक्तिगत तौर पर बात करते देख जा सकता है।

पेरिस ओलंपिक पर्यावरण अनुकूल होने के कारण खिलाड़ियों के कमरों में एसी नहीं थे। इससे भारतीय खेल मंत्रालय को आनन-फानन में वहां 40 एसी का बंदोबस्त करना पड़ा। इस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि किस किसने उन्हें इसके लिये कोसा था? इस पर किसी ने जवाब नहीं दिया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कमरों में एसी नहीं थे और गर्मी भी थी। मैं जानना चाहता हूं कि आपमें से किसने पहले बोला कि मोदी बड़ी बड़ी बातें करता है लेकिन हमारे कमरों में एसी नहीं है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूछा कि सबसे ज्यादा परेशानी किसे हुई? लेकिन मुझे पता चला कि कुछ घंटे में ही काम हो गया था। देखा हमने कैसे आपको सर्वश्रेष्ठ सुविधायें मुहैया कराने की कोशिश की।

impact add1

पुरूष एकल बैडमिंटन में चौथे स्थान पर रहे लक्ष्य सेन से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं लक्ष्य से पहली बार मिला था तब वह बहुत छोटा था। अब बड़ा हो गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आपको पता है कि अब आप एक सेलिब्रिटी बन गए हो। इस इस पर लक्ष्य ने कहा कि जी सर। लेकिन मैचों के दौरान प्रकाश सर ने मेरा फोन ले लिया था और कहा था कि मैच पूरे होने के बाद ही फोन मिलेगा। उसके बाद ही मुझे पता चला कि सभी ने मेरी कितनी हौसलाअफजाई की है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3