Tuesday 14-Apr-2026

एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हुए बाहर

एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हुए बाहर

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ छह दिसंबर से यहां शुरू होने वाले दूसरे दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की हार के कारण पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-1 से पीछे चल रहा है। दूसरा टेस्ट एक डे-नाइट मैच होगा और हेजलवुड अपनी लाइन लेंथ की वजह से घातक साबित हो सकते थे। हालांकि, अब उनके बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी नुकसान होगा। यह पहली बार है जब हेजलवुड अपने करियर की शुरुआत के बाद से घर में भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे।

वहीं, सिडनी में 2015 में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद भी यह पहली बार होगा (एडिलेड में), जब ऑस्ट्रेलिया अपने घर में किसी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में मैदान पर हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन में से किसी एक के बिना उतरेगा। एडिलेड टेस्ट से पहले दोनों भारत के खिलाफ लगातार नौ टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे थे। हेजलवुड की जगह दो अनकैप्ड पेसर्स को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर शॉन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1