Thursday 30-Apr-2026

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

India Squad For Women's T20 World Cup 2024:  ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की अगुवाई करेंगी, जबकि स्मृति मंधना भारतीय टीम की उपकप्तान होंगी। टीम इंडिया में युवा गेंदबाज श्रेयांका पाटिल को भी शामिल किया गया है। वहीं दयालन हेमलता को भी टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।

बता दें की महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच भी शामिल है। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। 20 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में हर एक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें 17 और 18 अक्तूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 20 अक्तूबर को दुबई में फाइनल होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह सेमीफाइनल-1 में खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन।
(*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

impact add3

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4