Monday 20-Jul-2026

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के लिए सभी 4 टीमों का ऐलान, कोहली और रोहित आउट; ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेंगे कमान

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के लिए सभी 4 टीमों का ऐलान, कोहली और रोहित आउट; ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेंगे कमान

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

Duleep Trophy, 2024-25 Squad: सीनियर स्टार खिलाड़ी जैसे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को बेंगलुरु में पांच सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्राफी में खेलने से छूट मिली है। जबकि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस प्रतियोगिता के लिए चार टीम का चयन करते हुए घरेलू मुकाबलों में प्रदर्शन करने वाले और संभावित प्रतिभाओं के बीच बढ़िया संतुलन बनाया है। इस टूर्नामेंट में अंतररराष्ट्रीय स्टार जैसे शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, आल राउंडर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज खेलते नजर आयेंगे।

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 5 सितंबर, 2024 से अनंतपुर, आंध्र प्रदेश और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शुरू होगा। ए टीम की कप्तानी शुभमन गिल जबकि बी टीम कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। वही, रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर क्रमश: टीम सी और टीम डी की कमान संभालेंगे। जो भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाएंगे, उनकी जगह दलीप ट्रॉफी में रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों को शामिल कर लिया जाएगा। वहीं, दलीप ट्रॉफी में नीतीश कुमार रेड्डी की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

impact add1

टीम ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वाथ कवरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।

टीम बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

टीम सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।

टीम डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1