Thursday 30-Apr-2026

न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर तीसरा टेस्ट जीता, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर तीसरा टेस्ट जीता, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

मुबंई, इंपैक्ट लाइव टीम।

एजाज पटेल (छह विकेट) और ग्लेन फिलिप्स (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को भारत को 25 रनों से हराकर दिया। इसी जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली हैं। भोजनकाल के बाद जीत की ओर बढ़ रहे भारत को 22वें ओवर में एजाज पटेल ने ऋषभ पंत (64) को आउट कर झटका देते हुए न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करा दी। एजाज पटेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि कप्तान तथा बल्लेबाज के रूप में वह विफल रहे और इस हार को पचा पाना आसान नहीं है।

पंत ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने अश्विन (आठ) को और इसी ओवर में ग्लेन ने आकाश दीप (शून्य) आउटकर भारत की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया।

impact add6

30वें ओवर में एजाज ने वॉशिंगटन सुंदर (12) को बोल्ड कर 121 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर मुकाबला 25 रनों से जीत लिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली। यह पहली बार हुआ है जब भारत घर पर टेस्ट सीरीज हारी है। इस हार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में भी भारत को बड़ा धक्का लगेगा।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4