मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।
IND vs NZ 3rd Test: ऋषभ पंत की 60 रन की तूफानी पारी और शुभमन गिल के नाबाद 70 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर एक 195 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे और इस तरह से भारत अभी उससे 40 रन पीछे है।
शीर्ष क्रम के के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत भले ही बैक फुट पर नजर आ रहा है लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल का मानना है कि तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी पर है।
बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रन पर आउट कर दिया जिसमें मिचेल ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। इसके जवाब में भारत शुक्रवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद चार विकेट पर 86 रन बनाए थे।बनाकर संघर्ष कर रहा था।