Sunday 14-Jun-2026

ICC Ranking में विराट कोहली- रोहित शर्मा को नुकसान; यशस्वी-पंत को फायदा, टॉप पर कौन? जानिए

ICC Ranking में विराट कोहली- रोहित शर्मा को नुकसान; यशस्वी-पंत को फायदा, टॉप पर कौन? जानिए

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

ICC Ranking: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वापसी टेस्ट में शानदार शतक की बदौलत बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर प्रवेश किया लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली तालिका में खिसक गये। पंत (731 रेटिंग अंक) ने चेन्नई बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में शतक जड़ा था। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (751) टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक की बदौलत पांचवें स्थान पर पहुंच गये।

आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट की बैटिंग रैंकिंग में 5 पायदान नीचे आने के बाद 716 प्वाइंट्स के साथ नंबर 10 पर काबिज हो गए हैं। इसके अलावा विराट कोहली 5 पायदान नीचे आने के बाद 709 प्वाइंट्स के साथ 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अव्वल नंबर पर है। रूट के पास 899 प्वाइंट्स हैं। इसके अलावा वनडे की बैटिंग रैंकिंग में रोहित शर्मा नंबर 2 और विराट कोहली नंबर 4 पर मौजूद हैं, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर हैं। यहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अव्वल नंबर पर हैं।

impact add3

टी20 इंटरनेशनल की बैटिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविड हेड 881 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। फिर सूर्यकुमार यादव 805 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इसके बाद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट तीसरे और भारत के यशस्वी जायसवाल 757 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं। यहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 755 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

वहीं टेस्ट की बॉलिंग रैंकिंग में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 871 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं। फिर जसप्रीत बुमराह 854 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फिर वनडे की बॉलिंग रैंकिंग देखी जाए तो भारत के कुलदीप यादव 665 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर हैं। कुलदीप वनडे की बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-5 के अंदर रहने वाले इकलौते भारतीय हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल की बॉलिंग रैंकिंग में कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप-5 की रैंकिंग में मौजूद नहीं है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4