Saturday 19-Sep-2026

महिला टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री शुरू, 18 साल से कम उम्र वालों को मिलेगी फ्री एंट्री

महिला टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री शुरू, 18 साल से कम उम्र वालों को मिलेगी फ्री एंट्री

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

संयुक्त अरब अमीरात में अगले महीने से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई है, जिसमें सबसे कम कीमत वाला टिकट पांच दिरहम (लगभग 114 रुपए) का है। वहीं, 18 साल से कम उम्र के दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। टूर्नामेंट का पहला मैच तीन अक्टूबर को खेला जाएगा और इस तरह से प्रतियोगिता शुरू होने से केवल एक सप्ताह पहले टिकट बिक्री के लिए जारी किए गए हैं। क्रिकेट फैंस आईसीसी की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम ने हाल ही में खत्म हुए मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। अब महिला टीम भी खिताब जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम की निगाहें यूएई में भारत का परचम लहराने पर होगीं।

impact add5

टिकट को लेकर ICC की खास व्यवस्था
- नॉर्मल सीट के टिकटों की कीमत 5 AED (United Arab Emirates Dirham), 113.81 भारतीय रुपये
- प्रीमियर सीट के टिकटों की कीमत 40 AED ( 910.46 भारतीय रुपये)
- 18 साल से कम के दर्शकों की फ्री एंट्री
- स्टेडियम से ऑफलाइन टिकट खरीद की व्यवस्था
- डबल हेडर मुकाबले के लिए एक ही टिकट से दोनों मैच देखने की व्यवस्था