Thursday 30-Apr-2026

ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना

ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली ने रविवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई को 20 रन से हराया था।

आईपीएल ने बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। बयान के अनुसार, आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा सत्र का पहला अपराध है इसलिए पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली ने यह मैच जीत कर इस सत्र में अपना खाता भी खोला।