Friday 07-Aug-2026

रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर, फिट केएल राहुल पर्थ में करेंगे पारी का आगाज; बुमराह को सौंपी गई कप्तानी

रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर, फिट केएल राहुल पर्थ में करेंगे पारी का आगाज; बुमराह को सौंपी गई कप्तानी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केएल राहुल ने रविवार को नेट पर बल्लेबाजी की, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चल रही चिंतायें दूर हो गईं, जिससे संकेत मिलता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं क्योंकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल परिवार के साथ हैं। उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की अगुवाई करेंगे।

दरअसल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। न्यूज एजेंसी 'भाषा' के मुताबिक जसप्रीत बुमराह इस मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान होंगे। बुमराह को रोहित की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। रोहित मुंबई में हैं और वे बेटे के जन्म के बाद वहीं रुकना चाहते हैं। बुमराह टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। लिहाजा कमान उनके हाथों में होगी।

impact add1

टीम इंडिया अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं थी। राहुल अब पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने नेट्स में काफी बैटिंग भी की है। राहुल को यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है। वे कई मौकों पर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। राहुल भारत के लिए 53 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 2981 रन बनाए हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2