Monday 22-Jun-2026

पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिले 2 मेडल, शूटिंग में अवनि लखेरा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज जीता

पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिले 2 मेडल, शूटिंग में अवनि लखेरा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज जीता

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम

अवनि लेखरा ने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालम्पिक में भी नये रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत की मोना अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।
तीन साल पहले टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाली अवनि ने 249.7 का स्कोर करके अपना ही 249.6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मोना ने 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

अवनी लेखरा और दक्षिण कोरिया की युनरी ली के बीच आखिरी शॉट तक बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी शॉट तक भारत की अवनी सिल्वर मेडल पोजीशन बनी हुई थीं, लेकिन अपने आखिरी शॉट पर भारत की शूटर ने 10.5 का स्कोर किया। वहीं कोरियाई निशानेबाज से आखिरी शॉट पर चूक हो गई, जिनका आखिरी शॉट पर स्कोर केवल 6.8 रहा। इस कारण कोरियाई शूटर अंत में 246.8 के स्कोर तक पहुंच पाईं।

अवनी लेखरा अब लगातार दो पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं। उनसे पहले आज तक भारत का कोई शूटर ऐसा नहीं कर पाया है, जिसने लगातार 2 पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता हो। पैरालंपिक्स 2024 में अवनी लेखरा की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि वो महिलाओं की 50मीटर राइफल 3 पोजीशन में भी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। इस प्रतियोगिता में अवनी ने पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन इस बार वो अपने पदक का रंग बदलना चाहेंगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1