Monday 08-Dec-2025

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से 20 मजदूर दबे, राहत कार्य जारी

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से 20 मजदूर दबे, राहत कार्य जारी

कन्नौज

कन्नौज में शनिवार दोपहर एक भयानक हादसा हुआ, जब रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर अचानक गिर पड़ा। इस दुर्घटना के दौरान लगभग 20 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह हादसा उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुआ, जो अमृत भारत योजना के तहत 20 चयनित स्टेशनों में से एक था। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य जारी था, और इस दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। अब तक 10 से 15 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, और आशंका जताई जा रही है कि कुछ और मजदूर फंसे हो सकते हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने घटना पर बयान देते हुए बताया कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान सरिया जाल पर कंक्रीट डाला जा रहा था, जब अचानक पूरा ढांचा गिर गया। अब तक 23 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मलबे में कुछ और मजदूर फंसे हो सकते हैं, और राहत कार्य जारी है। रेलवे विभाग इस हादसे की जांच करेगा, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2