Monday 07-Sep-2026

बांग्लादेश के हिंदूओं को पीएम मोदी ने बचाया, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा दावा

बांग्लादेश के हिंदूओं को पीएम मोदी ने बचाया, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा दावा

उन्नाव, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से बांग्लादेश के हिन्दुओं की जान बची। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ बहुत ही चिंता का विषय है। वहां की घटनाएं बहुत दर्दनाक हैं।

बीजेपी सांसद ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अगर मैं एक शब्द ये कहूं कि तो बांग्लादेश के हिंदुओं को मोदी ने बचा लिया। दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि अल्पसंख्यकों को लेकर दिन रात माथा छाती पीटने वाले चुप हैं।

impact add1

साक्षाी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी समेत पूरा INDIA गठबंधन जो अल्पसंख्यक की चर्चा तो करता है लेकिन बंगलादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के पक्ष में आज तक इनका कोई खुला स्टेटमेंट नहीं आया। उन्होंने कहा कि ये बात हिंदुस्तान की जनता को समझना चाहिए कि आखिरकार उनका पक्षधर उनकी रक्षा करने वाला कौन है।

गौरतलब है कि शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आने के बाद बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों, मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बाद देश में उथल-पुथल मच गई।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3